Create your Account
T20 World Cup final IND vs NZ: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या देरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच? जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
T20 World Cup final IND vs NZ: अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रचने का सुनहरा अवसर होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को फाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऐसे फैंस को कन्फूजन है कि मैच अपने निर्धारित समय में शुरू होगा या मुकाबले के समय में बदलवा होगा। आइये जानें...

T20 World Cup final IND vs NZ: नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़ी है दर्द भरी यादें
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के लिए कई यादगार पलों का गवाह रहा है। हालांकि 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार ने खिलाड़ियों और लाखों दर्शकों का दिल तोड़ दिया था। बाद में भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस दर्द को काफी हद तक कम किया। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस खिताब का बचाव करने और टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

T20 World Cup final IND vs NZ: मैच से पहले होगा रंगारंग समापन समारोह
फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार समारोह शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

T20 World Cup final IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा फाइनल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयं भू बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 2. TI Suspend : जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा थाना प्रभारी को, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
- 3. Navratri Wealth Tips: नवरात्रि में करें कौड़ियों और लौंग के ये उपाय, बढ़ेगी धन-समृद्धि, घर से दूर होगी नकारात्मकता और दरिद्रता
- 4. CG News : पुलिस की सतर्कता से टली बैंक लूट की साजिश, लुटेरे हुए फरार, टीम को मिलेगा इनाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

