Breaking News
Create your Account
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- Pradeep Sharma
- 04 Mar, 2026
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: कोलकाता। टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज बुधवार 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: कोलकाता। टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज बुधवार 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अब तक अजेय रही है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं न्यूजीलैंड को दो हार झेलनी पड़ी हैं। पहली ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही और दूसरी सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ।
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका आगे
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 2005 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि कीवी टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था।
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: न्यूजीलैंड पांचवीं, साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल में
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: न्यूजीलैंड की टीम पांचवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007, 2016, 2021 और 2022 में अंतिम चार में जगह बना चुकी है, लेकिन इन चार मौकों में उसे सिर्फ एक बार ही जीत मिली। वहीं, साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है। इससे पहले वह 2009, 2014 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। इनमें से 2024 में उसने सेमीफाइनल जीतकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी।
T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।
Related Posts
More News:
- 1. Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई कवायद, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर
- 2. CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- 3. Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

