Breaking News
Create your Account
Two Russian women murdered in Goa: गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या, दोनों का गला रेता, हाथ रस्सी से बंधे थे, रूसी नागरिक गिरफ्तार
- Pradeep Sharma
- 17 Jan, 2026
Two Russian women murdered in Goa: पणजी। गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मृतक महिलाओं का नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) था।
Two Russian women murdered in Goa: पणजी। गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मृतक महिलाओं का नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) था। दोनों गोवा के अरंबोल में किराए के मकान में रह रही थीं।
Two Russian women murdered in Goa: गोवा पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न में की गई। दोनों का चाकू से गला रेता गया था। हाथ बॉडी के पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में 37 साल के रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एलेक्सी लियोनोव के रूप में की गई है।
Two Russian women murdered in Goa: गोवा पुलिस के मुताबिक,पुलिस एक मर्डर की जांच ही कर रही थी कि घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर, मोरजिम इलाके में एक और रूसी महिला, वानीवा की हत्या की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि वानीवा आरोपी और कस्थानोवा, दोनों की दोस्त थी।
Two Russian women murdered in Goa: कस्थानोवा और आरोपी किराए पर कमरा लेकर करीब एक महीने से रह रहे थे। 14 जनवरी को कपल का झगड़ा हुआ था। कस्थानोवा ने पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला से बीच-बचाव करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
Two Russian women murdered in Goa: हत्या के बाद बालकनी से कूदकर भागा आरोपी
पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने बाद में कस्थानोवा की चीखें सुनीं। जब वह कमरे तक पहुंची, तब तक लियोनोव पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था। इसके बाद वह 15 जनवरी की शाम करीब आठ किलोमीटर दूर मोरजिम गांव गया और वनीवा की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 2. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 3. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
- 4. Singhania Buildcon: रायपुर में किफायती रेसिडेंशियल प्लॉट्स का सुनहरा अवसर: हर्षित प्लैटिनम ग्रीन्स में पाये कम्युनिटी लिविंग का नया अनुभव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

