Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update: होली पर प्रदेश में चढ़ेगा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान, ये जिला रहा सब से गर्म

CG Weather Update

CG Weather Update: होली पर प्रदेश में चढ़ेगा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान, ये जिला रहा सब से गर्म
X

CG Weather Update : रायपुर: राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री ज्यादा है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।

CG Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। यानी होली पर गर्मी का प्रभाव और स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

CG Weather Update : राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम 32.8 और न्यूनतम 16.4 डिग्री, जगदलपुर में अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका सक्रिय है, लेकिन इसका असर फिलहाल बारिश के रूप में नहीं दिख रहा है। मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire