Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज

Bihar News: नई दिल्ली/पटना। Bihar Politics: राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू के सभी विधायकों

Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज
X

Bihar News: नई दिल्ली/पटना। Bihar Politics: राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों (MLC) की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Bihar News: माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर पार्टी नेताओं को जानकारी दे सकते हैं। साथ ही बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

Bihar News: पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले से जेडीयू के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेचैन कर दिया है। पार्टी के अंदर इस फैसले को लेकर गहरा असंतोष और नाराजगी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का बिहार की सक्रिय राजनीति से हटना पार्टी के अस्तित्व के लिए खतरा है।

Bihar News: जानकारी के मुताबिक निशांत कुमार जल्द ही औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो सकते हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर उनके जेडीयू में शामिल होने की संभावना है।

Bihar News: इधर सत्ता के समीकरण को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह भी है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी को मिल सकता है। हालांकि इन संभावनाओं को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में इन चर्चाओं से हलचल तेज हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire