Breaking News
Create your Account
Dhurandhar 2 Trailer : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Dhurandhar 2 Trailer : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। एक्शन, सस्पेंस और कई बड़े ट्विस्ट से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।
Dhurandhar 2 Trailer : रणवीर सिंह का पहले से ज्यादा खतरनाक अवतार
फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से ज्यादा आक्रामक और खतरनाक दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में उनके किरदार की ताकत, रणनीति और बदले की कहानी को काफी दमदार तरीके से दिखाया गया है।
Dhurandhar 2 Trailer : ल्यारी पर किसका होगा राज?
ट्रेलर की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद शुरू होती है। अब सवाल उठता है कि ल्यारी इलाके पर आखिर किसका राज होगा। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो कहानी को रहस्यमय और रोमांचक बनाते हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग रणवीर सिंह की जीत का जश्न मनाते नजर आते हैं, जबकि ल्यारी के लोग उनकी असली पहचान जानकर चौंक जाते हैं।
Dhurandhar 2 Trailer : आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म
फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने किया है। ट्रेलर में कहानी को कई रहस्यमय मोड़ों के साथ पेश किया गया है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
Dhurandhar 2 Trailer : फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और गौरव गेरा शामिल हैं। खबर यह भी है कि पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना फ्लैशबैक सीन में दिखाई दे सकते हैं।
Dhurandhar 2 Trailer : पहले पार्ट की कहानी से जुड़ेगा दूसरा भाग
फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ काफी चर्चा में रहा था, जिसमें 26/11 हमले जैसी घटनाओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया था। दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह का किरदार हमजा इन घटनाओं का बदला लेते हुए दिखाई देगा। साथ ही दर्शकों को यह भी देखने को मिलेगा कि वह कैसे एक आम इंसान से खतरनाक भारतीय जासूस बना।
Dhurandhar 2 Trailer : ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। फिलहाल रिलीज के समय इसके सामने बड़ी फिल्मों की ज्यादा टक्कर नहीं मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Naxal Surrender: तेलंगाना में 42 माओवादियों का आत्मसमर्पण, इनमें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन का कमांडर सोडी मल्ला भी शामिल
- 2. Turkey: तुर्की के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक समेत 4 लोगों की मौत, 20 घायल, दो दिन में दूसरी घटना
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

