Breaking News
:

CG Crime: शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


CG Crime: क्या है मामला


पुलिस के अनुसार ग्राम पेण्डरवा निवासी जलेश्वर साहू थाने पहुंचकर अपने और अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि जिन लोगों ने पहले मारपीट की थी, वे फिर से शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से गांव के लिए रवाना हुए।


CG Crime: पुलिस टीम जब ग्राम निपनिया के पीपल चौक के पास पहुंची तो देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (सीजी 10 एन 2288) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वाहन को हटवाया और चालक को थाने चलने के लिए कहा। बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में था और पुलिस का विरोध करते हुए थाने जाने से मना करने लगा।


CG Crime: घेरकर किया हमला


इसी दौरान चालक के साथी जावेद, आजीम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिस से उलझने लगे। समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अपने अन्य साथियों श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।


CG Crime: बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी से भी धक्का-मुक्की


हंगामे के दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं आरक्षक मौसम साहू की वर्दी पकड़कर फाड़ दी गई और उनके साथ मारपीट की गई और आरक्षक संतोष मरकाम से भी आरोपियों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश पासवान के साथ भी आरोपियों ने खींचतान की, जिससे उनके बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us