Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime: हेरोइन की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया रायपुर पुलिस का आरक्षक, कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही कड़ा एक्शन

Raipur City Crime

Vpb
Raipur City Crime: हेरोइन की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया रायपुर पुलिस का आरक्षक, कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही कड़ा एक्शन
X

Raipur City Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से लगातार एक्शन लिया जा रहा है। ताजा मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है, जिसे हेरोइन की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Raipur City Crime: जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस द्वारा सूखे नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरक्षक की पहचान हिमांशु बर्मन के रूप में हुई है। जिसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्ठा (हेरोइन) बेचते गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया।

Raipur City Crime: ग्राहक की तलाश में था आरोपी आरक्षक

बताया गया है कि, पुलिस को 11 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठ मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एक्सिस गाड़ी में बैठकर हेरोइन चिट्ठा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद एक्शन में आई टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस ने योजना के तहत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तभी पुलिस ने आरोपी आरक्षक को ग्राहक को हेरोइन बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से प्लास्टिक के कैर्री बैग में रखा 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया। जब्त हेरोइन की कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई है।

Raipur City Crime: न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हिमांशु बर्मन (34) बताया, जो कबीरधाम जिले के कुण्डा गांव का रहने वाला है और हाल ही में पुलिस लाइन के जनता कॉलोनी में रहता था और आमानाका थाने में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire