Breaking News
Create your Account
नवरात्रि के पहले ग्रहणरात्रि आज, सूर्य पर बनेगा रिंग ऑफ फायर: सारिका
भोपाल। आज शाम को भारतीय समयानुसार रात्रि लगभग 9 बजकर 13 मिनिट से सूर्यग्रहण की घटना होने जा रही है । इस ग्रहण को भारत में तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन अर्जेन्टीना , चिली में एन्यूलर या वलयाकार ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा । वहीं फिजी, उरूग्वे, ब्राज़ील पेरू आदि देशों में पार्शियल या आंशिक सूर्यग्रहण के के रूप में देखा जा सकेगा।
यह ग्रहण रात्रि 3 बजकर 17 मिनिट पर समाप्त हो जायेगा। ग्रहण की वैज्ञानिक जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना में पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के पहुंच जाने से कुछ देशों में सूर्य डिस्क का कुछ भाग दिखाई देना बंद हो जायेगा। इससे इन स्थानों पर वलयाकार ग्रहण तो कुछ स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखेगा।
यह ग्रहण रात्रि 3 बजकर 17 मिनिट पर समाप्त हो जायेगा। ग्रहण की वैज्ञानिक जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना में पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के पहुंच जाने से कुछ देशों में सूर्य डिस्क का कुछ भाग दिखाई देना बंद हो जायेगा। इससे इन स्थानों पर वलयाकार ग्रहण तो कुछ स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखेगा।
सारिका ने बताया कि आज के इस ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख 2 हजार 3 सौ किमी की दूरी पर होगा जबकि सुपरमून की स्थिति में यह लगभग 3 लाख 60 हजार किमी दूर रहता है। पृथ्वी से दूर रहने के कारण चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह नहीं ढंक पायेगा जिससे सूर्य के बीच का भाग तो काला दिखेगा लेकिन चारों ओर का भाग चमकता हुआ रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखेगा।
एक गणितीय अनुमान के अनुसार इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व की जनसंख्या का लगभग 3.08 प्रतिशत लोग देख पायेंगे तो वलयाकार सूर्यग्रहण को लगभग 0.002 प्रतिशत लोग ही देख सकेंगे। सारिका ने कहा कि अगर आप मध्यप्रदेश सहित भारत में सूर्यग्रहण देखना चाहते है तो आपको करना होगा 2 अगस्त 2027 का इंतजार । उस दिन यहां 1 घंटे 24 मिनिट तक आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा ।
ग्रहण का प्रकार भारतीय समय (भारत में नहीं दिखेगा)
पहली लोकेशन पर आंशिकग्रहण आंरभ रात्रि 9 बजकर 12 मिनिट 59 सेकंड
अधिकतम ग्रहण रात्रि 12 बजकर 15 मिनिट 04 सेकंड
अंतिम लोकेशन आंशिकग्रहण समाप्ति रात्रि 03 बजकर 17 मिनिट 00 सेकंड
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 5 साल बाद बढ़ाया गया परीक्षा शुल्क, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को देने होंगे इतने रुपये, आदेश जारी
- 2. CG Suspended : गांजा केस में नाबालिग को छोड़ने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
- 3. Sex Racket: भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड के होटल छाया इन में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में होटल संचालक, दलाल समेत 3 गिरफ्तार
- 4. T20 World Cup Super-8 Schedule: अब शुरू होगा क्रिकेट का असली रोमांच, नौ दिन में खेले जाएंगे 12 मैच, भारत-साउथ अफ्रीका का मुकाबला 22 फरवरी को, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

