Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 4.97 लाख के जाली नोट और छपाई सामग्री बरामद
- Rohit banchhor
- 11 Sep, 2025
पुलिस अब इस रैकेट के अन्य संभावित कनेक्शनों और नकली नोटों के वितरण नेटवर्क की जांच कर रही है।
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में माधवनगर पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट और नकली नोट बनाने की पूरी सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई ने शहर में सनसनी मचा दी है।
पुलिस को यह सफलता एक स्थानीय दुकानदार होरीलाल प्रजापति की शिकायत पर मिली। होरीलाल ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर एक ग्राहक, दुर्गेश डाबी, ने वॉशिंग मशीन और मोबाइल खरीदने के लिए 23 हजार रुपये के नकली नोट दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और दुर्गेश डाबी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए, जिससे पूरा गिरोह बेनकाब हो गया।
पुलिस ने दुर्गेश डाबी के साथ-साथ उसके सहयोगियों शुभम कडोदिया, शेखर यादव, कमलेश, और प्रहलाद को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि कमलेश और प्रहलाद नकली नोट छापने के मुख्य कर्ता-धर्ता थे। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल पहले से ही नकली नोट के एक अन्य मामले में देवास जेल में बंद है। जांच में सामने आया कि कमलेश और प्रहलाद पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं।
वहीं, गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल पर नकली नोटों से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद ये सभी दोबारा इस अवैध धंधे में लिप्त हो गए थे। माधवनगर पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस अब इस रैकेट के अन्य संभावित कनेक्शनों और नकली नोटों के वितरण नेटवर्क की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Malviya Nagar fire incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- 2. West Asia Conflict: ईरानी ड्रोन हमले से कुवैत एयरपोर्ट को भारी नुकसान, फ्लाइटें रद्द; कई लोग घायल
- 3. BRICS: ब्रिक्स बना वैश्विक विकास का इंजन, पुतिन ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
- 4. Iran-US: लेबनान पर हमलों से नाराज ईरान, अमेरिका के साथ बातचीत पर लगाई रोक, होर्मुज बंद करने की भी दी धमकी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

