Create your Account
Bus Accident in Kullu: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 18 घायल
- Pradeep Sharma
- 05 Apr, 2026
Bus Accident in Kullu: कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल कुल्लू में रविवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
Bus Accident in Kullu: कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल कुल्लू में रविवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक बताए जा रहे हैं।
Bus Accident in Kullu: घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई और दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Bus Accident in Kullu: अंधेरा होने और तीव्र ढलान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन के अनुसार सभी 18 घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस के जरिए बंजार और कुल्लू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 4. Char Dham Yatra 2026: इस दिन से शुरु होगी चार धाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे गंगोत्री से केदारनाथ तक के कपाट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

