Create your Account
CG Suspend : FIR दर्ज न कर समझौता कराने वाले SI पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड
- Rohit banchhor
- 30 Mar, 2026
प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
CG Suspend : जांजगीर-चांपा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मारपीट की शिकायत पर FIR दर्ज न कर दोनों पक्षों पर समझौते का दबाव बनाने वाले उप निरीक्षक (SI) कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद SI ने विधि अनुसार कार्रवाई करने के बजाय मामला दर्ज नहीं किया और दोनों पक्षों को समझौता करने के लिए मजबूर किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित SI को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 2. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 3. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 4. Sunday Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

