Create your Account
Bihar News: नीतीश कुमार का बिहार विधान परिषद से तो नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा, राज्यसभा में करेंगे नई पारी की शुरुआत
- Pradeep Sharma
- 30 Mar, 2026
Bihar News: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया? नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Bihar News: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया? नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब दोनों नेता राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे।
Bihar News: बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे, इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना था। राज्यसभा में जाने के बाद नीतीश कुमार उन गिने-चुने नेताओं की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है।
Bihar News: 1985 में हरनौत से शुरु किया था राजनीति करियर
नीतीश कुमार ने 1985 में हरनौत (नालंदा) से पहली बार विधायक बनकर करियर की शुरुआत की. 1989 में बाढ़ (पटना) से पहली बार लोकसभा पहुंचे। नीतीश कुमार ने केंद्र में रेल मंत्री, कृषि मंत्री और भूतल परिवहन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जहां उन्होंने रेलवे में व्यापक सुधार लागू किए।
Bihar News: नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं और ‘सुशासन बाबू’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। बिहार में शराबबंदी, साइकिल योजना और पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण जैसे क्रांतिकारी फैसलों का श्रेय नीतीश कुमार को दिया जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 2. UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर
- 3. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 4. CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

