Create your Account
UP News : बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी होगी बेहतर, CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन, कहा- अब समय पर मिलेगा रीयल टाइम डाटा
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने बच्चों के वजन और लंबाई मापने वाले ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी बांटे। इस पहल से प्रदेश भर में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की निगरानी अब और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी तरीके से हो सकेगी।
UP News : स्मार्टफोन से काम होगा आसान, रीयल टाइम डाटा मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन मिलने से उनका काम और आसान हो जाएगा। रीयल टाइम डाटा मिलने से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है और आंगनबाड़ी केंद्रों की नींव को और मजबूत बनाया जा रहा है, जिससे भारत का भविष्य संवर रहा है।कार्यक्रम में राज्य की करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन दिए गए।
UP News : विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शराब माफिया पोषण वितरित करता था और खाने लायक सामग्री नहीं दी जाती थी। ठेका देने वाले आज नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार में माफिया का वर्चस्व था, लेकिन आज बिना किसी सिफारिश और पैसे के नौकरियां दी जा रही हैं। क्या यह 2017 से पहले संभव था? पहले वाली सरकार में सिफारिश और पैसा दोनों चलता था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आह्वान किया कि वे स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 3. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 4. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

