Create your Account
Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
Nagarjuna-Tabu : मुंबई: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। नागार्जुन की 100वीं फिल्म ‘किंग 100’ में दोनों कलाकारों की जोड़ी 28 साल बाद वापसी कर रही है। इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
Nagarjuna-Tabu : 90 के दशक की पॉपुलर जोड़ी की वापसी
90 के दशक में नागार्जुन और तब्बू की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी काफी चर्चित रही। आखिरी बार दोनों को 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘आविदा मां आविदे’ में साथ देखा गया था। अब ‘किंग 100’ के जरिए उनकी ये जोड़ी फिर से दर्शकों के सामने आएगी।
Nagarjuna-Tabu : क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘किंग 100’ का निर्देशन रा कार्तिक कर रहे हैं। यह एक भावनात्मक ड्रामा है, जो माता-पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित बताई जा रही है। नागार्जुन फिल्म में 25 साल से लेकर 60 साल तक के किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
Nagarjuna-Tabu : तब्बू ने खुद जताई थी इच्छा
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब तब्बू को नागार्जुन की 100वीं फिल्म के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई। नागार्जुन ने भी कहा कि उनका रिश्ता बहुत पुराना है और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। उनकी आपसी समझ और केमिस्ट्री फिल्म में साफ दिखेगी।
Nagarjuna-Tabu : स्टारकास्ट और रिलीज
फिल्म में नागार्जुन और तब्बू के अलावा सुष्मिता भट्ट और विजयेन्द्र भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिल राजू के बैनर तले हो रहा है। अभी फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘किंग 100’ न सिर्फ नागार्जुन की 100वीं फिल्म होने के कारण खास है, बल्कि 28 साल बाद नागार्जुन-तब्बू की आइकॉनिक जोड़ी की वापसी के कारण भी फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
Related Posts
More News:
- 1. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 2. Samrat Vikramaditya Mahanatya : तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य
- 3. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
- 4. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

