Instagram का नया ऐप ‘Instants’ लॉन्च, 24 घंटे में गायब हो जाएंगी तस्वीरें, जानें कैसे करता है काम
Instants: टेक डेस्क: Instagram ने फोटो शेयरिंग के अनुभव को और आसान बनाने के लिए ‘Instants’ नाम का नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पहले मौजूद ‘Shots’ फीचर का ही अपग्रेड वर्जन है, जिसे अब अलग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है। इसका मकसद यूजर्स को बिना दिखावे और एडिटिंग के रियल मोमेंट्स शेयर करने का मौका देना है।
कैसे करता है काम?
इस ऐप में लॉग-इन करना बेहद आसान है, क्योंकि आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही इसे एक्सेस कर सकते हैं। ऐप ओपन करते ही कैमरा चालू हो जाता है, जिससे आप तुरंत फोटो क्लिक कर अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। खास बात यह है कि ये तस्वीरें 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाती हैं।
क्या हैं खास फीचर्स?
‘Instants’ का फोकस रियल और अनफिल्टर्ड लाइफ पर है। इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने या फिल्टर लगाने का विकल्प नहीं है। यूजर्स केवल लाइव फोटो क्लिक कर सकते हैं और चाहें तो उसमें छोटा टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। प्राइवेसी के लिहाज से तस्वीरें सिर्फ एक बार देखी जा सकती हैं।
इंस्टाग्राम से कनेक्टिविटी
यह ऐप इंस्टाग्राम के इकोसिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है। आपकी फ्रेंड लिस्ट भी वही रहती है, जिससे आप अपने ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के साथ आसानी से फोटो शेयर कर सकते हैं।
क्यों लॉन्च किया गया?
इस ऐप के जरिए कंपनी सोशल मीडिया पर बढ़ते दिखावे को कम करना चाहती है और यूजर्स को एक सिंपल, रियल एक्सपीरियंस देना चाहती है।
क्या होगा सफल?
हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह ट्रेंड थोड़ा पुराना हो चुका है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इसे कितना अपनाते हैं।

