Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
ETPL: यूरोप की नई टी20 लीग में राहुल द्रविड़ ने खरीदी डबलिन गार्डियंस टीम, अश्विन को मिली कप्तानी
ETPL: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी ‘डबलिन गार्डियंस’ का सह-मालिक घोषित किया गया है। इस मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि लीग का फोकस जमीनी स्तर पर प्रतिभा को आगे लाना और युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर तैयार करना है।
ETPL: द्रविड़ ने डबलिन में क्रिकेट को लेकर बढ़ते जुनून की सराहना की और इसे खेल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। टीम की कमान पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को सौंपी गई है। द्रविड़ और अश्विन की यह जोड़ी लीग में टीम को रणनीतिक मजबूती देने के लिए मानी जा रही है।

ETPL में बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम जैसी टीमें भी हिस्सा लेंगी। लीग का आयोजन क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इस कदम से भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की वैश्विक खेल विकास में बढ़ती भूमिका एक बार फिर स्पष्ट हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Promotion News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों का प्रमोशन, देखिए सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश
- 2. S-400 Air Defense System: रूस से भारत पहुंचा चौथा S-400 सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर में डकार गया था पाकिस्तानी मिसाइल, दुश्मन को 400 KM दूर से कर देता है नेस्तनाबूद
- 3. Share Market 12 जून: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 292 अंकों की छलांग
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार अर्टिका कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, एक घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

