Breaking News
:

Shooting in Johannesburg: जोहान्सबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

Shooting in Johannesburg

Shooting in Johannesburg: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित क्लीवलैंड की जंपर्स अनौपचारिक बस्ती मंगलवार देर रात भीषण गोलीबारी की घटना से दहल उठी। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:10 बजे गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।


पुलिस ने बताया कि मौके पर आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को मृत पाया गया, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10 से अधिक संदिग्ध एक सफेद टोयोटा क्वांटम वाहन से इलाके के पास पहुंचे थे। हमलावरों ने बस्ती में प्रवेश करने के लिए दो अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया और निवासियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी उसी वाहन में सवार होकर फरार हो गए।


फिलहाल हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने लोगों से घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की है। यह घटना एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते हिंसक अपराध और सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us