IND vs AFG ODI: विराट के बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी चोट
IND vs AFG ODI: मुंबई: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए है. पांड्या बैगंलोर में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस टेस्ट के समय उनके जांघ की मांसपेशी (क्वाड्रिसेप्स) में खिंचाव आ गया.
फिटनेस आकलन के दौरान बढ़ी समस्या
जानकारी के अनुसार, हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट के दौरान 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. इसी दौरान उन्हें मांसपेशी में खिंचाव महसूस हुआ. अब डॉक्टरों ने जांच में पाया की हार्दिक को पूरी तरफ फ़ीट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है. जिसके लिए उन्हें रिहैब रहना पड़ेगा, ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में पंड्या का खेल पाना मुश्किल है.
14 जून से शुरू होगी सीरीज
भारत और अफगानिस्तान की ये वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी. धर्मशाला में, दूसरा 17 जून लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. हार्दिक के बाहर होने से टीम इंडिया का प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन पर फर्क पड सकता है.
2027 विश्व कप प्लानिंग का अहम हिस्सा
टीम मैनेजमेंट का मानना है कि आगामी 2027 ODI वर्ल्डकप में हार्दिक का होना बेहद जरुरी है. इसी लिए उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी प्रकर की जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है, अब अगले महीने भारत, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाला है. अब देखना ये है कि हार्दिक तब तक फिट हो कर वापस आ सकते है या नहीं?

