Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : सड़क निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर हाथी ने किया हमला, दो मजदूरों की मौत
CG News : मनेन्द्रगढ़। गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक जंगली हाथी के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सड़क निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। दिनभर काम करने के बाद श्रमिक रात में आग जलाकर भोजन कर रहे थे और वहीं अस्थायी कैंप के पास आराम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से एक हाथी अचानक वहां पहुंच गया और श्रमिकों पर हमला कर दिया।
हाथी के हमले में गौरव (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह (35 वर्ष) को इलाज के लिए सोनहत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों की गतिविधियां आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों और मजदूरों में लगातार भय बना हुआ है। वन विभाग हाथी की निगरानी कर रहा है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, चार गिरफ्तार
- 2. CJP: लखनऊ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
- 3. Taiwan-Indian Share Market: ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारतीय बाजार, जानिए क्यों पिछड़ा भारत ?
- 4. Stock Market Today June 2: अंतरराष्ट्रीय कमजोर संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 322 अंक और निफ्टी 153 अंक फिसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

