Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : तालाब में दिखे मगरमच्छ के 6 बच्चे, नहाने पहुंचे लोगों में दहशत, वन अमले ने किया रेस्क्यू
CG News : बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के बिकमा तालाब में शनिवार सुबह उस समय लोगों के बीच हड़कंप मच गया, जब तालाब के किनारे एक गड्ढे में मगरमच्छ के छह बच्चे दिखाई दिए। तालाब में स्नान करने पहुंचे लोगों ने जैसे ही इन बच्चों को देखा, इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई।
जानकारी मिलते ही वन विभाग और रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी मगरमच्छ के बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर रेस्क्यू किया। बाद में इन्हें प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण वाले खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिकमा तालाब में पहले से ही तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि तालाब किनारे दिए गए अंडों से हाल ही में इन बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों के बाहर आने के बाद पहली बार वे लोगों की नजर में आए।
वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और तालाब के आसपास लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तालाब के किनारे सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
Related Posts
More News:
- 1. Men Under-18 Asia Cup: भारत बना अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियन, जापान को 4-1 से हरा कर जीता गोल्ड
- 2. UK: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत
- 3. UP News : बेटी को बचाने तेंदुए से भिड़ गई मां, हुई असफल, जंगल में मिली लाश
- 4. MP Crime : नाबालिग ने किया विरोध तो सिर में मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी की जंग जीती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

