Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
NEET: CRPF-CISF के पहरे में होगी NEET परीक्षा, देश के 551 शहरों तक पहुंचेगा पेपर, वायुसेना संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET: नई दिल्ली: 21 जून को आयोजित होने वाले NEET UG री-एग्जाम 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पिछली परीक्षा से जुड़े विवादों के बाद इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
वायुसेना करेगी प्रश्नपत्रों की ढुलाई
परीक्षा सामग्री को देशभर के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों तक प्रश्नपत्र समय पर पहुंचाने के लिए विशेष हेलीपैड और एयर रूट भी तय किए गए हैं।
551 शहरों में होगा परीक्षा आयोजन
NEET री-एग्जाम देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 551 विशेष वितरण हब बनाए गए हैं, जहां प्रश्नपत्रों और गोपनीय सामग्री की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी।
दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर CRPF और CISF को सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले स्तर पर स्टोरेज हब, ट्रांसपोर्ट रूट और वितरण केंद्रों की सुरक्षा की जाएगी, जबकि दूसरे स्तर पर परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
हर चरण की होगी निगरानी
प्रश्नपत्रों के वितरण से लेकर परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट्स की वापसी तक पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. Trump Tariffs: भारत समेत 60 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, बताई ये बड़ी वजह
- 2. CG Weather News : मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
- 3. Friday Horoscope: कल लक्ष्मी-नारायण योग में इन चार राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें मेष से मीन तक का हाल
- 4. MP News: बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक योगेंद्र बाबा, दीवार से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

