Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, इस दिन से संभालेंगे पदभार
Indian Army Chief: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 30 जून 2026 की दोपहर से सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। फिलहाल धीरज सेठ सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने रेगिस्तान क्षेत्र में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है।
इसके अलावा उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान भी संभाली है। धीरज सेठ ने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी कार्य किया और बाद में दक्षिण-पश्चिमी तथा दक्षिणी कमान का नेतृत्व किया। दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में उनका नाम शामिल है। ना के आधुनिकीकरण और क्षमता विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने रणनीतिक योजना, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की सैन्य जरूरतों के अनुरूप सेना की तैयारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
The Government has appointed Lieutenant General Dhiraj Seth, PVSM, UYSM, AVSM, presently serving as the Vice Chief of the Army Staff, as the next Chief of the Army Staff in the substantive rank of General with effect from the afternoon of 30 June 2026.
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) June 13, 2026
An alumnus of the National… pic.twitter.com/RExcCKjWJh
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल
- 2. Raipur City News : Jeevansathi.com पर प्यार का जाल, फिर बेहोशी और लाखों की चोरी, अंतर्राज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
- 3. Delhi fire incident: दिल्ली अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत, जान बचाने नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग, कई घायल
- 4. CG Transfer न्यूज: मंत्रालय महानदी भवन में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

