Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
- Rohit banchhor
- 08 Jun, 2026
जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस व जेल विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं।
MP News : भिंड/गोहद। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद सब जेल से एक कैदी के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद कैदी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस व जेल विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान अनिल गोयल के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब छह महीने से गोहद सब जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि जेल परिसर में नई बैरिक निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसके लिए रखी गई बांस-बल्ली और चेली (बांस की सीढ़ी) का इस्तेमाल कर उसने फरारी की पूरी योजना को अंजाम दिया।
सूत्रों के मुताबिक, निर्माण कार्य बंद होने का फायदा उठाते हुए कैदी पहले मेस बैरिक के पास रखी बांस-बल्ली के सहारे सेक्टर वॉल तक पहुंचा। इसके बाद चेली की मदद से जेल की मुख्य बाउंड्री वॉल पर चढ़ गया और दूसरी ओर छलांग लगाकर फरार हो गया।
कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जेल कर्मियों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद जेल अधीक्षक विदित सिरवैया मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अनिल गोयल के खिलाफ मौ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज था।
उसे 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर निर्माण सामग्री जेल परिसर में होने के बावजूद उस पर निगरानी क्यों नहीं रखी गई और कैदी इतनी आसानी से दीवार फांदकर कैसे भाग निकला, यह जांच का विषय बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : विजिलेंस टीम की कार्रवाई, 55 हजार रूपए घूस लेते डिप्टी सीएमओ गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
- 2. Mrityu Panchak 2026 : 6 जून से शुरू होगा मृत्यु पंचक: ज्योतिष में सबसे अशुभ माना जाता है यह काल, इन 5 कामों से करें परहेज
- 3. Tuesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Iran questions Trumps claims: अमेरिका-ईरान समझौते पर बढ़ी बयानबाजी, तेहरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, US को भारतीय नाविकों की मौत पर भी घेरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

