Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
TMC: टीएमसी को झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
TMC: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए टीएमसी के 15 वर्षों के शासन को समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से राज्य में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, उद्योगों की कमी, कमजोर कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ती रही हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए उन्होंने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने नई भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने चुनावी वादों के अनुरूप राज्य के विकास और पुनर्निर्माण की दिशा में काम कर रही है।
इस्तीफे के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने आरजी कर अस्पताल हत्याकांड और दुष्कर्म मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में टीएमसी नेतृत्व को लगता था कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उनके इस्तीफे से राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद ने फिर चौंकाया, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दूसरी बार हराकर रचा इतिहास
- 2. Rajasthan: राजस्थान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,800 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई
- 3. IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, DLS से अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया
- 4. Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

