Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Crime : मामूली विवाद में छोटे ने ली बड़े भाई की जान, गैती से हमला कर किया मौत के हवाले, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 13 Jun, 2026
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG Crime : बेमेतरा। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढारा में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर गैती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में छोटे भाई ने पास में रखी गैती उठाकर बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में प्रदीप साहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और हत्या में इस्तेमाल की गई गैती को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों भाइयों के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
- 2. Online cricket betting busted: शंकरनगर में साइबर पुलिस की रेड, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
- 3. UP News : मां कपड़े धोती रही, तालाब में समा गई तीन जिंदगियां, भाई-बहन समेत तीन की मौत
- 4. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, रुपये पर भी दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

