Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
- Rohit banchhor
- 08 Jun, 2026
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और उसे कार्यालय में ही रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया।
MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और उसे कार्यालय में ही रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया।
मामला मनावर क्षेत्र का है, जहां ग्राम बीडपुरा के पटवारी प्रवीण पाटीदार पर दो प्लॉट के नामांतरण के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त इंदौर से की थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।
सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने मनावर स्थित पटवारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि नामांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रति प्लॉट 10 हजार रुपये की मांग की गई थी।
कार्रवाई के दौरान जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम पटवारी को सौंपी, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने किया।
Related Posts
More News:
- 1. UP: संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, मस्जिद और मजार हटाई गई
- 2. CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से परीक्षा, यहाँ डाउनलोड करें हॉल टिकट
- 3. CG PSC Scam: सीजी पीएससी के पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां सीबीआई की दबिश
- 4. MP News : आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, शाजापुर में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

