Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : मंकी रिसॉर्ट के पीछे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की दबिश में 15 जुआरी धराए
- Rohit banchhor
- 08 Jun, 2026
मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, बाइक और मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है।
CG News : दुर्ग। शहर में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिसॉर्ट के पीछे संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस की अचानक दबिश से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, बाइक और मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम क्षेत्र स्थित मंकी रिसॉर्ट के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 1 लाख 82 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल बरामद किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. RRB NTPC UG का एडमिट कार्ड जारी: 13 जून की परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- 2. CG Crime: यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट करोड़ों का गांजा बरामद, ट्रक में लाया जा रहा था तस्करी का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
- 3. Raipur City News : लग्जरी कारों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी कर रायपुर में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त
- 4. Vishnudev Sai cabinet meeting: सुशासन तिहार खत्म होने से एक दिन विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, जानें क्या है एजेंडा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

