Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Raipur City News : लग्जरी कारों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी कर रायपुर में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त
- Rohit banchhor
- 06 Jun, 2026
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लग्जरी कारें भी जब्त की हैं, जिनके चोरी के होने की पुष्टि हुई है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहनों की खरीद-फरोख्त की आड़ में चल रहे एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोरी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई महंगी कारों को छत्तीसगढ़ में खपाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लग्जरी कारें भी जब्त की हैं, जिनके चोरी के होने की पुष्टि हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की गई लग्जरी कारों को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी की कारों की पहचान मिटाने के लिए बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। वाहन के चेसिस नंबर और इंजन नंबर में फेरबदल कर उन्हें नया रूप दिया जाता था। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियों को स्थानीय पंजीकरण वाली बताकर बाजार में उतारा जाता था।
इतना ही नहीं, वाहन को पूरी तरह वैध साबित करने के लिए गिरोह फर्जी आरसी, नकली बिक्री पत्र, बैंक एनओसी और ट्रांसफर दस्तावेज भी तैयार करता था। कागजात इतने वास्तविक दिखते थे कि खरीदारों को गाड़ी के चोरी होने का संदेह तक नहीं होता था।
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह अब तक 25 से 50 लग्जरी वाहनों को रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बेच चुका है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की पहचान और जब्ती अभियान तेज कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. होर्मुज में भारतीय नाविकों वाले पोत में लगी आग, अलर्ट पर भारतीय नौसेना
- 2. Rubio and Jaishankar: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पर जयशंकर और रुबियो की बातचीत, भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
- 3. CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- 4. CG News : करोड़ों की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए पूर्व चीफ इंजीनियर, EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड मंजूर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

