CG News: नवा रायपुर में खुलेगा तहसील कार्यालय, पर्यावास भवन में होगा दफ्तर, ये 20 पटवारी हल्का शामिल
- Pradeep Sharma
- 16 Jun, 2026
CG News: रायपुर। Nawa Raipur Tehsil office: नया रायपुर में तहसील दफ्तर के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तहसील दफ्तर सेक्टर 19 स्थित पर्यावास भवन में खोला जाएगा, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
CG News: रायपुर। Nawa Raipur Tehsil office: नया रायपुर में तहसील दफ्तर के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तहसील दफ्तर सेक्टर 19 स्थित पर्यावास भवन में खोला जाएगा, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस तहसील दफ्तर के खुलने से नया रायपुर से लगे उन 39 ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अब तक लंबी दूरी तय कर रायपुर सहित जिले के अन्य दूसरे तहसील दफ्तरों तक जाना पड़ता है।
CG News: 20 पटवारी हल्का शामिल
नया रायपुर तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल के पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेरी, रायपुर-18 एवं कांदुल अंतर्गत 20 पटवारी हल्के पलौद 20, 21, 23, 24, 25, 26, मंदिर हसौद 15 एवं 22, केंद्री 13, 14, 15, 16, 18 एवं 19, तोरला 01 एवं 02, सेरीखेरी 16. 39 एवं 40, रायपुर 18, कांदुल 51 को शामिल किया है।
CG News: क्षेत्रों के ग्राम शामिल
रायपुर जिले की वर्तमान तहसील रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर की सीमाओं में परिवर्तन कर नवा रायपुर अटल नगर तहसील का गठन किया है। इसके तहत नया रायपुर तहसील में 39 ग्रामों को शामिल किया है। इनमें पलौद, परसदा, पसौद, रीको, सेंद, चीचा, चरौदा, रमचंडी, कबाबांधा, झांझ, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी कोटनी, कोटारभाठा, तांदुल, मंदिर हसौद, छतौना, नवागांव, केंद्री, बेंदी, परसट्ठी, निमोरा, उपरवारा, तुता, केंद्री, झांकी, खंडवा, भेलवाडीह, पचेरा, तोरला, चेरिया, पौता, बंजारी, तेंदुआ, कुर्रा, सेरीखेरी, नकटी, टेमरी, धरमपुरा, बनरसी, रायपुर-18, कांदुल, माना शामिल है।
CG News: दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी
रायपुर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि, अधिसूचना जारी होने के साथ तहसील क्षेत्र के ग्रामों के चयन संबंधित सुझाव एवं दावा-आपत्तियां भी मंगाई गई थीं। इसके लिए 60 दिनों का समय भी दिया गयाथा। सूत्र के अनुसार इस दिए गए समय सीमा क्षेत्र में कुछ सुझाव एवं दावा-आपत्तियां भी आई थीं, जिसका निराकरण कर दिया गया है।

