Breaking News
:

CG Crime : गली में मिली खून से सनी लाश, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG Crime : बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का खून से लथपथ शव गली के बीचों-बीच पड़ा मिला। सुबह घरों से बाहर निकले लोगों ने जैसे ही शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


मृतक की पहचान इरफान बघीरा के रूप में हुई है, जो गणेश नगर का निवासी था। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे हत्या की वारदात बेहद निर्मम होने की आशंका जताई जा रही है।


जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं पत्थरों से सिर पर वार कर युवक की हत्या की गई। पुलिस हत्या के पीछे शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के एंगल को भी खंगाल रही है।


घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us