Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
PM Modi Slovakia Visit: यूरोप के इस देश में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ क्यों हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का कारण
ब्रातिस्लावा। Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच चुके हैं। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है।
PM Modi Slovakia Visit: ब्रेड और नमक से स्लोवाक संस्कृति का अनूठा सम्मान
ब्रातिस्लावा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत स्लोवाक संस्कृति की सबसे पुरानी और सम्मानित परंपरा ‘ब्रेड और नमक’ के साथ किया गया। स्लाव परंपराओं में इस रीति-रिवाज का गहरा महत्व है। यहां ‘ब्रेड’ को जीवन-पोषण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि ‘नमक’ को मूल्य, स्थायी मित्रता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा दर्शाती है कि स्लोवाक लोग अपने मेहमानों का स्वागत कितनी आत्मीयता और सद्भावना के साथ करते हैं।
PM Modi Slovakia Visit: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्वागत समारोह के दौरान केवल कूटनीति ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘लुचनिका एन्सेम्बल’ ने ‘वंदे मातरम’ की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसके अलावा, स्लोवाकिया के प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप ‘महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट’ ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध नजर आए। भारतीय समुदाय में इस ऐतिहासिक पल को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
Related Posts
More News:
- 1. Uk India Fta Trade Agreement: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ, भारतीय सामानों की ब्रिटेन में पहुंच होगी आसान
- 2. Thursday Horoscope: आज ग्रहों के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा, पढ़े गुरुवार का राशिफल
- 3. IIT Baba Abhishek: IIT पासआउट ‘फर्जी बाबा’ लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बनाया नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 4. Sonu Nigam: गर्दन की नसें दबने से दर्द में सोनू, आवाज भी हुई भारी, अब लिया ये बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

