Stock Market June 18: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रिकवरी, Sensex 254 अंक चढ़ा, Nifty 24168 पर बंद
- Pradeep Sharma
- 18 Jun, 2026
Stock Market June 18: नई दिल्ली/मुंबई। चालू कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार 18 जून को दिनभर के उतार-चढ़ाव के भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
Stock Market June 18: नई दिल्ली/मुंबई। चालू कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार 18 जून को दिनभर के उतार-चढ़ाव के भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 254.36 अंकों की तेजी रही और यह 77,409.98 के स्तर पर पहुंच गया।
Stock Market June 18: वहीं Nifty 50 भी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 के लेवल पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में एक समय पर Sensex करीब 200 अंक टूटकर 76,953 के स्तर तक लुढ़क गया था। जिसके बाद बाजार ने जोरदार रिकवरी की।
Stock Market June 18: IndiGo, Trent समेत कई शेयर उछले
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, Trent, BEL, NTPC और SBIN जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, Maruti Suzuki, Tech Mahindra, TCS और L&T के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
Stock Market June 18: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.41 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
Stock Market June 18: ज्यादातर सेक्टर्स में हरियाली
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि कोई भी इंडेक्स ऐसा नहीं है, जिसमें 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर इंडेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT आज 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी मेटल में भी मामूली गिरावट देखी गई।
Stock Market June 18: शेयर बाजार में आज क्यों आई तेजी
बुधवार को फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्साय में डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मकसद तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहे विवाद को खत्म करना है।
Stock Market June 18: इस बीच क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है और यह आज 78.23 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया। बुधवार को FII ने भारतीय बाजार में 101 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इन सभी वजहों से बाजार को सहारा मिला है।

