Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 544 अंक और निफ्टी 23,989 के पार
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूत तेजी देखने को मिली। आईटी, एफएमसीजी और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 544.15 अंक चढ़कर 76,808.48 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 135.25 अंक की बढ़त के साथ 23,989.15 पर पहुंच गया।
आईटी और वित्तीय शेयरों ने दिखाई मजबूती
कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। इन कंपनियों ने बाजार को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और टाटा स्टील के शेयर दबाव में रहे।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बढ़ा भरोसा
बाजार में सकारात्मक माहौल बनाने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी ने भी अहम योगदान दिया। निवेशकों का रुझान मजबूत रहने से प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कमी आने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। इसके अलावा घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टरों में निवेश बढ़ने से बाजार को मजबूती मिली।

