Breaking News
:

ASUS ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Laptops, 20 घंटे बैटरी, Google AI फीचर्स और 15.6 इंच डिस्प्ले, जानें कीमत

ASUS

टेक डेस्क : ASUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई Chromebook सीरीज लॉन्च करते हुए टेक सेगमेंट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने एक साथ तीन नए मॉडल ASUS Chromebook CM14, Chromebook CM15 और Chromebook CM32 Detachable पेश किए हैं। इन डिवाइसेज को खासतौर पर छात्रों, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले यूजर्स और वर्क फ्रॉम होम प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है।


कीमत और उपलब्धता

ASUS की नई Chromebook सीरीज की शुरुआती कीमत ₹26,990 रखी गई है। Chromebook CM14 की कीमत ₹26,990 Chromebook CM15 की कीमत ₹28,990 Chromebook CM32 Detachable की शुरुआती कीमत ₹37,990 CM32 Detachable फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि तीनों मॉडल 19 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


CM32 Detachable: 2-in-1 लैपटॉप और टैबलेट अनुभव

ASUS Chromebook CM32 Detachable इस सीरीज का सबसे खास मॉडल है, जिसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह केवल लगभग 640 ग्राम वजनी है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें 12.1 इंच की 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह डिवाइस मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है, जिससे इसका इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है।


CM14 और CM15: लंबी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले

ASUS Chromebook CM14 और CM15 में क्रमशः 14 इंच और 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स हल्के और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें यूजर्स को करीब 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है, जो इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है।


परफॉर्मेंस और Google AI

फीचर्स तीनों Chromebook में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर दिया गया है, जो ChromeOS के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह प्रोसेसर वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है। इन डिवाइसेज में 8GB तक LPDDR5X RAM और 128GB तक eMMC स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ASUS ने इनमें Google के AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें Gemini AI और NotebookLM जैसे टूल्स शामिल हैं। कुछ मॉडल्स के साथ Google AI Pro का ट्रायल और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us