Breaking News
:

CG News : खेत में गिरा था बिजली खंभा, करंट की चपेट में आने से 18 मवेशियों की मौत, गांव में आक्रोश

CG News

एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

CG News : राजनांदगांव। जिले के ग्रामीण वार्ड सिंगदई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से 18 मवेशियों की मौत हो गई। एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आंधी और हवाएं चली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बिजली के खंभों से जुड़े तार टूटकर खेत में गिर गए। तारों में बिजली का प्रवाह जारी रहने के कारण खेत में चर रहे मवेशी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो अलग-अलग स्थानों पर मवेशियों के शव पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल कोटवार के माध्यम से पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।


अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली करंट ही माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।


इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि बिजली लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। वहीं, जिन पशुपालकों के मवेशियों की मौत हुई है, उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us