Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
दिल्ली-हरियाणा में नकली घी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6,500 लीटर से अधिक मिलावटी घी जब्त, फैक्ट्री सील
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नकली और मिलावटी घी के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। FSSAI की टीम ने दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी कर 6,500 लीटर से अधिक संदिग्ध मिलावटी घी और बड़ी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है। साथ ही दोनों जगहों पर संदिग्ध फैक्टरियों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापनों से शुरू हुई जांच
जांच की शुरुआत तब हुई जब FSSAI को ऑनलाइन और प्रिंट मीडिया में बिना FSSAI लाइसेंस नंबर और सही लेबलिंग वाले प्रीमियम घी के विज्ञापन दिखाई दिए। FSSAI अधिकारियों ने गुप्त रूप से ग्राहक बनकर संपर्क किया और नमूने एकत्र किए। NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच में इन नमूनों में वनस्पति तेल और अन्य गैर-दुग्ध पदार्थों की मिलावट पाई गई।
दिल्ली और सोनीपत में छापेमारी
FSSAI के नॉर्दर्न रीजनल ऑफिस के निदेशक देवेश कुमार महला (IPS) के नेतृत्व में 17 जून 2026 को दिल्ली के द्वारका स्थित धूलसिरस गांव और हरियाणा के सोनीपत में एक साथ छापे मारे गए। दिल्ली में लगभग 1,020 लीटर अज्ञात तेल और 1,500 लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया। वहीं सोनीपत की M/S बाला जी फूड प्रोडक्ट्स से 4,000 लीटर से अधिक तैयार मिलावटी घी बरामद हुआ।
FIR दर्ज, कानूनी कार्रवाई शुरू
FSSAI ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों जगहों पर FIR दर्ज कराई है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। FSSAI ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 2.60 करोड़ की गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 2. RCB No victory Parade : RCB ने फैंस को दिया बड़ा झटका, IPL 2026 ट्रॉफी जीती, लेकिन नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड
- 3. CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में
- 4. Congress protest at Jantar Mantar: 20 जुलाई को कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय के मुद्दों पर घेरेगी सरकार को
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

