CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 नगर पालिकाओं के CMO बदले गए, आदेश जारी
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2026
राज्य सरकार ने जारी किया तबादला आदेश, निलंबित CMO और सहायक राजस्व अधिकारी को भी मिली बहाली
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 15 नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों के साथ-साथ राज्य शासन ने एक निलंबित CMO और एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी बहाल कर दिया है। बहाली के बाद संबंधित CMO को पुनः जिम्मेदारी सौंपते हुए नई पदस्थापना दी गई है।
हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बहाली के बावजूद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



