Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान, अयोध्या पहुंचे CM योगी, बोले- SIT जांच से सब साफ हो जाएगा
UP News : अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां रुदौली विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विवाद पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें SIT को सौंप दें।
UP News : SIT जांच से होगा दूध का दूध, पानी का पानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर ही विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने सभी पक्षों से अपील की कि जांच पूरी होने तक बिना सबूत के बयानबाजी न करें और किसी के चरित्र हनन का प्रयास न करें।
UP News : विपक्ष पर तीखा हमला
सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज रामभक्तों का अपमान होने की बात कर रहे हैं, वे पहले राम मंदिर निर्माण रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे। साथ ही कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों को आज उपदेश देने वालों का दोहरा चरित्र बताया।
UP News : राम मंदिर 500 वर्षों के संघर्ष का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला है और करोड़ों राम भक्तों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ आस्था और सुशासन दोनों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. Singhania Buildcon : हेलो कोरबा..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 04 से 06 जून तक आपके शहर कोरबा में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
- 2. CG News: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, 755 करोड़ रुपए होंगे खर्च
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत
- 4. Deepti Sharma: इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी दीप्ति शर्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक कदम दूर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

