Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
- Rohit banchhor
- 19 Jun, 2026
वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की फुहारों और बादलों की आवाजाही ने गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। अगले चार से पांच दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के और हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है।
बीते 24 घंटों में केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। वहीं बिलासपुर संभाग में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी द्रोणिका और विदर्भ से तमिलनाडु तक बनी दूसरी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. BCCI ने टीम इंडिया ए के स्क्वॉड में किया बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
- 2. Shooter Jaspal Rana: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां श्यामा देवी राणा का निधन
- 3. Jobs in Railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला : रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन
- 4. Punjab: गुरदासपुर के निजी अस्पताल में धमाका, पुलिस ने शुरू की जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

