Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम, सरकारी क्वार्टर में मिली कॉन्स्टेबल की लाश
- Rohit banchhor
- 13 Jun, 2026
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना से ठीक पहले वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस के एक जवान की आत्महत्या की घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना से ठीक पहले वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
मृतक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा निवासी राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग एक वर्ष से डबरा सिटी थाने में कार्यरत थे और थाना परिसर के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उनके परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे हैं।
परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे राघवेंद्र अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे परिवार सदमे में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी ने अपने देवर को सूचना दी, जिसके बाद थाने में तैनात उनके साथी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया।
जब साथी कॉन्स्टेबल सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो राघवेंद्र मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. India vs Afghanistan Test: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार का शानदार डेब्यू
- 2. CG Crime : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, भतीजी और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग महिला की ली जान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 3. Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट
- 4. Shivaji Maharaj Statue in Israel: इस्राइल में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, वाणिज्य दूतावास का एलान, महाराष्ट्र सरकार से मांगा सहयोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

