Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
US-Iran: ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, होर्मुज हमलों को लेकर बढ़ा विवाद
US-Iran: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है। इस बार मामला भारतीय नाविकों की मौत और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हुए जहाजों पर हमलों से जुड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन तेहरान ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए अमेरिका पर ही गंभीर आरोप लगा दिए हैं।
भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि ट्रंप के आरोप तथ्यों से परे हैं। ईरान का दावा है कि हाल के दिनों में अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों की जान गई है। तेहरान ने आरोप लगाया कि वाशिंगटन वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भारतीय नाविकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन सभी देशों की जिम्मेदारी है।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है। भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे ने इस टकराव को और संवेदनशील बना दिया है। भारत के लिए भी यह मामला महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उसके नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पश्चिम एशिया में उसके रणनीतिक और व्यापारिक हित जुड़े हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MrBeast : मिस्टर बीस्ट ने रचा इतिहास, 500 मिलियन सब्सक्राइबर्स तक पहुंचने वाले पहले यूट्यूबर बने
- 2. CG News : धान खरीदी केंद्र में लगी आग, देखते ही देखते राख हुआ 100 क्विंटल से ज्यादा धान
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
- 4. Raipur City News : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, डिलीवरी देने पहुंचे 3 सप्लायर गिरफ्तार, हेरोइन और एमडीएमए बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

