Breaking News
:

UP News : बेटी को बचाने तेंदुए से भिड़ गई मां, हुई असफल, जंगल में मिली लाश

UP News

ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

UP News : बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रात के अंधेरे में घर के बाहर सो रही 9 वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया। मां ने अपनी बेटी को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना तेंदुए से संघर्ष किया, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई। कुछ देर बाद जंगल में बच्ची का खून से लथपथ शव मिला।


घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज स्थित टेपरा बाजार क्षेत्र की है। सोमवार रात करीब 11 बजे अंशिका 9 वर्ष अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंचा और बच्ची को जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा।


मां ने जैसे ही यह दृश्य देखा, वह बिना डरे तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ी। उसने बेटी को तेंदुए के जबड़ों से छुड़ाने की भरसक कोशिश की और उसे अपनी ओर खींचने लगी। कुछ क्षणों तक मां और तेंदुए के बीच संघर्ष चलता रहा, लेकिन आखिरकार तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर निकल गया।


परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ और हल्ला सुनकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल में भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अंशिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई है। वन अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों में घटना के बाद भारी दहशत है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us