Breaking News
:

LSG vs CSK IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11

LSG vs CSK IPL 2026

LSG vs CSK IPL 2026: लखनऊ: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करने पर होंगी।


लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। आकाश सिंह, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। दूसरी ओर चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि स्पेंसर जॉनसन इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं, जबकि गुरजपनीत सिंह को भी टीम में मौका मिला है।


इकाना की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच इस सीजन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। यहां स्पिनरों और धीमी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को अधिक फायदा मिलता है। ऐसे में आज कम स्कोर वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी


लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us