Breaking News
:

UP: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, आयोग जल्द शुरू करेगा सिलेक्शन प्रक्रिया

UP

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र के लिए कुल 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। अब आयोग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी।


किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता (पीजीटी) के 2705, सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 16,114 तथा संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक के 1889 पद शामिल हैं। ये सभी पद प्रदेश के 4479 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में खाली हैं।


लंबे समय बाद शुरू हुई प्रक्रिया

इससे पहले एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2016 में शुरू हुई थी, जो 2021 में पूरी हो सकी थी। लंबे अंतराल के बाद इतनी बड़ी भर्ती होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। अभी कई स्कूलों में कम शिक्षकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।


बेसिक शिक्षा विभाग में भी तैयारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। वहीं आयोग पहले से पीजीटी और टीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित कर रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us