Breaking News
:

Raipur City News: रायपुर में ड्राइवर को ब्लेड मारकर छीना मोबाइल, सिविल लाइन थाने का मामला

LocalChhattisgarh,Raipur, Raipur Driver Mobile Snatch, Blade Attack

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन इलाके में दिनदहाड़े एक ड्राइवर पर ब्लेड से हमला कर आरोपी उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन इलाके में दिनदहाड़े एक ड्राइवर पर ब्लेड से हमला कर आरोपी उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Raipur City News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गौरव मोहबिया महासमुंद जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के राजातालाब इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है।गौरव शुक्रवार की सुबह 0:45 बजे वह राजातालाब से पंडरी स्थित अपने मालिक के घर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था।


Raipur City News: जब वह कंपू शोरूम के सामने गोविंद नगर इलाके में पहुंचा, तभी पीछे से पैदल आए एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने ब्लेड से उसके दाहिने हाथ पर वार किए और मोबाइल लेकर फरार हो गया। Raipur City News: पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट और हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us