Breaking News
:

MP Crime : होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, रातभर युवक के साथ रुकी थी, सुबह बेड पर खून से सना मिला शव

MP Crime

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP Crime : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होटल के कमरे से महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला रात में एक युवक के साथ होटल में रुकी थी, लेकिन अगली सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मामला धनवंतरी नगर चौराहे के पास स्थित रिलैक्स इन होटल का है। जानकारी के मुताबिक महिला गुरुवार देर रात एक युवक के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया और युवक के ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर कमरा लिया। बताया जा रहा है कि होटल प्रबंधन ने महिला का आधार कार्ड नहीं लिया था।


होटल मैनेजर पंकज झारिया के अनुसार दोनों कुछ देर बाद बाहर से खाना लेकर वापस कमरे में लौटे थे। अगले दिन चेकआउट का समय निकलने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो होटल स्टाफ ने हल्का धक्का दिया, जिससे दरवाजा खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।


कमरे के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस, एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके हाथ पर किसी नाम का टैटू भी मिला है, जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है।


घटना के बाद से महिला के साथ होटल में ठहरा युवक गायब है। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us