Create your Account
Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की छापामारी के बाद अरेस्ट
- Pradeep Sharma
- 09 May, 2026
चंडीगढ़। Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
चंडीगढ़। Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है। एजेंसी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं। मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी से शुरू हो गई।
Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मान ने कहा कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन एजेंसी को अब तक कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना
- 2. CG News : कोरबा में हाथियों का आतंक, आधी रात गांवों में घुसे, 3 घर तोड़े, फसलों को किया तबाह
- 3. Punjab News : राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर उठाया दलबदल का मुद्दा
- 4. SRH vs PBKS IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

