Create your Account
UPSC IFS 2025 Final Result: UPSC इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, इन्होने ने किया टॉप
UPSC IFS 2025 Final Result: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 148 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। इस बार बसवराज केमपावड़ ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। खास बात यह रही कि टॉप-10 सफल उम्मीदवारों में केवल एक महिला अभ्यर्थी शामिल रही।
नवंबर 2025 में हुई थी मुख्य परीक्षा
भारतीय वन सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा 16 से 23 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू प्रक्रिया 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चली। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई।
टॉप-10 में ये अभ्यर्थी शामिल
टॉप-10 में बसवराज केमपावड़, अंशुमन कुमार सिंह, सिद्धार्थ, करण कुमार सिंह, आंचल शर्मा, अनूप रेड्डी ए, अक्षत सिंघल, संकल्प दीक्षित, रवि लक्ष्मीप्रिया और अश्वनी कुमार राय शामिल रहे।
कैटेगरी वाइज चयन
आयोग के अनुसार चयनित 148 उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 42, EWS के 21, OBC के 52, SC के 22 और ST वर्ग के 11 उम्मीदवार शामिल हैं। PwBD-1 श्रेणी की दो सीटें अगले भर्ती वर्ष के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Final Result Indian Forest Service Examination 2026” लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल डंप बरामद, नारायणपुर में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
- 2. CG News : मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- 3. Tamil Nadu CM MK Stalin Loses Election: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन चुनाव हारे, कोलाथुर सीट पर पुराने साथी ने दी पटखनी,TVK से हारे
- 4. UP News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

