UP News : योगी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले, नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी; लाखों राज्यकर्मचारियों के लिए खुशखबरी
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य के प्रशासनिक सुधारों से लेकर बुनियादी ढांचे और रोजगार से जुड़े बड़े फैसले शामिल रहे, जिससे लाखों कर्मचारियों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
UP News : नई ट्रांसफर नीति को मिली मंजूरी
सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जिला स्तर पर तीन वर्ष और मंडल स्तर पर सात वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। दंपति कर्मचारियों, दिव्यांगों और गंभीर रोग से पीड़ित कर्मचारियों को विशेष राहत दी जाएगी।
UP News : ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना को बढ़ावा
कैबिनेट ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत स्थानीय व्यंजनों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक बड़ा खाद्य सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है, जिसमें खाद्य उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
UP News : सौर ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश
जालौन में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा लखनऊ में आउटर रिंग रोड से जुड़े सड़क विकास कार्यों पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। नोएडा और यीडा में नए पावर स्टेशनों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
UP News : शिक्षा और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा
राज्य के 150 सरकारी स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार और निजी कंपनियों की साझेदारी से भारी निवेश किया जाएगा। पहले चरण में 18 मंडलों में स्किल लैब्स स्थापित की जाएंगी, जिससे छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
UP News : वृक्षारोपण और पर्यावरण पर जोर
कैबिनेट बैठक में 30 प्रतिशत फलदार वृक्ष लगाने का निर्णय लिया गया है। मौसम आधारित वृक्षारोपण और हर जिले में हरित विकास को बढ़ावा देने की योजना भी शामिल है।
UP News : उद्योग और टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति
बंद पड़ी कताई मिलों की जमीन पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। वाराणसी, बरेली, अमरोहा, बिजनौर और संतकबीर नगर में नए उद्योग केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
UP News : बंगाल चुनाव जीत का जश्न
बैठक से पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त और चुनावी परिणामों को लेकर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे माहौल में जश्न का वातावरण देखने को मिला।

